Tuesday, December 27, 2011

हिसाब अब भी बाकी है.....


मेरे आँखों में सज़े ख्वाबों का
हिसाब अब भी बाकी है।
मेरे खवाबों में बीते लम्हों का
हिसाब अब भी बाकी है।
मेरे लम्हों में बसे उस अक्स का
हिसाब अब भी बाकी है।
उस अक्स से जुड़े अहसासों का
हिसाब अब भी बाकी है।
उन अहसासों से पनपे उस रिश्ते का
हिसाब अब भी बाकी है।
उस रिश्ते में दबे मेरे विश्वास का
हिसाब अब भी बाकी है।
मेरे विश्वास से बंधे उस नाम का
हिसाब अब भी बाकी है।
उस नाम से जुड़े उस शख़्स का
हिसाब अब भी बाकी है।
और उस शख़्स से उधार लिए कुछ ख्वाबों का
हिसाब अब भी बाकी है।